KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड सिराथू के उदीहीन बुजुर्ग गांव में स्थित बिट्ठल भाई पटेल शुक्रवार को वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत वन महोत्सव पर्व के अवसर पर ग्रीन चौपाल आम भंडारा एवं वृक्षारोपण के आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था । चौपाल में वन विभाग की टीम ने पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण के बढ़ते महत्व और जलवायु परिवर्तन के संकट पर विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को कार्बन क्रेडिट हरित आवरण बढ़ाने और पेड़ पौधों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था । इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी सिराथू निखलेश चौरसिया ने कार्बन क्रेडिट के महत्व को समझाते हुए कहा कि पौधरोपण केवल प्रकृति को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं है बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत है वृक्ष कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध करते हैं। इस दौरान विद्यालय में पौधरोपण किया गया और आम भंडारे का आयोजन करते हुए विद्यालय के छात्रों को पौधे वितरण किया गया।







