दुनिया मे इंकलाब का बानी हुसैन है समन्दर भी भीख मांगे वो पानी हुसैन है
करबल को जिसने सीचा बहत्तर के लहू से तारीख बताती है वो दानी हुसैन है
PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को माहे मोहर्रम की चार तारीख को सुजात खान की सराय की मेहंदी उठाई गई। मोहम्मद एजाज(बबलू भाई)के सरपरस्ती में यह मेहंदी उठाई गई दो सौ लोगों को साफा देकर सम्मान किया गया। ऐतिहासिक मेहंदी अपने वक्त के हिसाब से उठा दी जाती है मेहंदी को बड़े ताजिया के तरह सजाया गया है या अली या हुसैन, हुसैन जिंदाबाद इस्लाम जिंदाबाद के जोरदार नारे के साथ मेहंदी उठाई जाती है गश्त करती हुई सुजात खान की सराय सौदागर मस्जिद शाहगंज सब्जी मंडी लतीफ मार्केट गढी सराय नखास कोहना शाहगंज थाना डफरिंन अस्पताल हुसैन के शैदाइयों ने मेहंदी को कंधे पर रखकर गश्त कराया पूरे रास्ते या अली या हुसैन के नारे लगाते रहे जो जमीन आसमान दोनों पर गूंज रहे थे पूरी रात मजमा जमा रहा हर तरफ लंगर हो रहा था मेहंदी पर अकीदतमंद फूल च़ढा रहे थे बच्चों को बोसा कर रहे थे मन्नते और दुआएं मांगी जा रही थी। सेवई मंडी कोतवाली बजाजा पट्टी सब्जी मंडी होते हुए अपने कदीमी इमाम बाडे पर भोर में रखा गया। अध्यक्ष मोहम्मद एजाज (बबलू भाई) पंडित दिगंबर त्रिपाठी जी अनीस GMS, बब्बन दुबे (सपा)जिया उबेद खान पार्षद पूर्व पार्षद जफर खान,अहमद, , अकरम शगुन गुलाम नबी, अजीम पहलवान, ,गुलाम जिलानी, अजीम, महबूब डाबर , मोहम्मद आमिर समाजसेवी,अनस, मोहम्मद अर्सलान, असद, सज्जू जिलानी ,मुन्ना जी ,फिरोज बिरयानी, इरफान नेता,मुन्ना जी, ,गुड्डू दादा,सैफ गौरी राकेश,,आदि हजारों अकीदतमंद मेहंदी में शामिल हुए थाना शाहगंज कोतवाली की पुलिस ने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया।







