विश्व धरोहर दिवस मनाया गया
PRAYAGRAJ NEWS: विश्व धरोहर दिवस पर आयोजित हमारी धरोहर पर आधारित छायाचित्र अभिलेख प्रदर्शनी चित्रकला प्रतियोगिता व्याख्यान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में आज आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा शशि बाला चैधरी कार्यक्रम की संयोजक थी । मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु द्विवेदी निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ, विशिष्ट अतिथि डॉ सुभाष चंद्र यादव क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी थे। छात्राओं को विभिन्न अभिलेख और छायाचित्रों के प्रदर्शनी का अवलोकन कराया और अपनी प्राचीन धरोहर, संस्कृति के बारे में अवगत कराया। इसी से संबंधित छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें प्रथम सीनियर वर्ग मीना राय 12ब, द्वितीय अदा बनो 12अ एवं तृतीय गुनगुन कुमारी 12 थी. सांत्वना पुरस्कार खुशनुमा बनो 12 ए, साक्षी यादव 10 वी, जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अंजलि कक्षा 7, द्वितीय हिमानी कक्षा 9, तृतीय पुष्पा कक्षा 9, सांत्वना पुरस्कार वैष्णवी राव कक्षा 8, आरती साहू कक्षा 9 ने प्राप्त किया। सभी को उपहार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। संचालन डॉ वंदना मिश्रा, संयोजन बीना गौतम और सहयोग समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया।







