Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: जनपद फतेहपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो टीमों द्वारा संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित व विधिपूर्ण निस्तारण के लिए संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।