Home उत्तर प्रदेश घर से नकदी व जेवर लेकर नाबालिक किशोरी रफूचक्कर, गांव के एक...

घर से नकदी व जेवर लेकर नाबालिक किशोरी रफूचक्कर, गांव के एक युवक पर मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिक किशोरी दो दिन पहले घर से नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई, खोजबीन के बाद परिजनों ने गांव के एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बहन 30 अगस्त की रात आठ बजे के करीब घर से बिना बताए घर से तीस हजार की नकदी , मां के जेवरात एवं कपड़े आदि लेकर कही चली गई, खोजबीन के बाद पीड़ित ने गांव के एक युवक पर बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने धुमाई गांव निवासी अर्जुन सोनकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।