Home उत्तर प्रदेश भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने UP TET जूनियर परीक्षा में जिले में...

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने UP TET जूनियर परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नगर के बरौंघा वार्ड अंतर्गत मुंहकुचवा निवासी रामकुमार मौर्य के परिवार में उस समय खुशी का माहौल छा गया, जब उनकी बहू ने UP TET जूनियर परीक्षा में मिर्ज़ापुर जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि की जानकारी प्राप्त होने पर उनके निज निवास स्थान पर पहुंचकर मनोज जायसवाल ने प्रतिभावान बहू को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनोज जायसवाल ने कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से प्राप्त की गई सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण का प्रमाण है। उनके इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री भाजपा प्रीतम केसरवानी, विनोद शंकर पाण्डेय,बाबू राम गुप्ता सभासद संदीप तिवारी नगर पूर्वी मण्डल मंत्री सुनील मोदनवाल रविन्द्र कुमार (खली) रमापति आदि लोग उपस्थित रहे।