Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस

मारपीट व धमकी को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ केस

PRATAPGARH NEWS: लकड़ी काटने के विवाद को लेकर पीडित के साथ मारपीट की घटना में उदयपुर पुलिस ने तीन आरोपियो के खिलाफ मारपीट तथा गालीगलौज व धमकी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरे गजा वैश्य राहाटीकर निवासी गंगादीन सिंह की पत्नी मनोज कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीती रविवार को दिन में लगभग ग्यारह बजे बाग में जंगली लकड़ी काटने के विवाद को लेकर विपक्षियो ने उसके पुत्र सुमित सिंह को मारपीट कर चुटहिल कर दिया। तहरीर के मुताबिक विपक्षी गांव के अछैवर सिंह पुत्र लाल बहादुर, विजय बहादुर पुत्र अछैवर व निहारिका पत्नी विजय ने उसके पुत्र के साथ गालीगलौज शुरू की। मना करने पर आरोपियो द्वारा लाठी डण्डे से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने को पहुंची पीडित की मां को भी आरोपियो ने मारपीट कर चुटहिल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अछैवर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर एसओ दीप नारायण का कहना है कि जंाच कर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।