Home उत्तर प्रदेश मारपीट कर ट्रैक्टर से छप्पर गिराने का आरोप , जांच में जुटी...

मारपीट कर ट्रैक्टर से छप्पर गिराने का आरोप , जांच में जुटी पुलिस

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां का मजरा भटपुरा गांव के एक परिवार की आधा दर्जन महिलाओं ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर विपक्षियों पर जबरन ट्रैक्टर से छप्पर गिराने व मारपीट करने का आरोप लगाया है ‌‌। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा भटपुरवा गांव की ननकी देवी पत्नी स्व पुरुषोत्तम ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर ग्राम सभा की भूमि पर परिवार के साथ मिट्टी की दीवाल पर छप्पर डालकर रहती हैं। बुधवार की रात पड़ोसी गांव के एक दर्जन के करीब लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और ट्रैक्टर से जबरन मिट्टी की दीवार व छप्पर गिरा दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बहू सुनीता व बेटे विनोद को जख्मी कर दिया। छत पर गिरने से नीचे बंधा एक बकरा भी जख्मी हो गया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई जा रही है तथ्य सही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।