Home उत्तर प्रदेश नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

नाबालिक किशोरी को भगाने के आरोप एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही नाबालिक किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़ित परिजनों ने खोजबीन के बाद पड़ोसी जनपद के एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक नातिन अपने ननिहाल में रहती है, पीड़िता के मुताबिक बुधवार की दोपहर उसकी नातिन घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, परिजनों ने खोजबीन के एक युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है, पीड़ित महिला की शिकायत पर सैनी पुलिस ने फतेहपुर जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी सूरज पुत्र रामेश्वर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।