मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज की प्रोफेसर अलका तिवारी की तहसील सभागार में मनायी गयी समारोहपूर्वक पुण्यतिथि
सांगीपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में स्मृति को किया गया नमन
PRATAPGARH NEWS: मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज की प्रोफेसर एवं राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की धर्मपत्नी जानी मानी चिकित्साविद डा0 अलका तिवारी की चैदहवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को विविध आयोजन हुये। तहसील सभागार में चिकित्सा विज्ञान पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वहीं सांगीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाॅ. अलका तिवारी स्मृति निःशुल्क नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया। डा0 अलका क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की माँ भी थी। तहसील सभागार में हुयी संगोष्ठी का शुभारंभ जगत गुरू प्रपन्नाचार्य अवधेश जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व महाराज एवं पूर्व एसीएमओ डाॅ. आरएस त्रिपाठी व पूर्व निदेशक डाॅ. वकील अहमद एवं डाॅ. नीरज शुक्ला ने डा0 अलका के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पैरामेडिकल स्टाफ की प्रशिक्षु आस्था सिंह, रिया, करीना सरोज, अन्तिमा यादव, नर्मता वर्मा, प्राची विश्वकर्मा, सिद्धि मिश्रा व जगत गुरू प्रपन्नाचार्य अवधेश जी महाराज को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डा. अलका के योगदान एवं अनुसंधान पर आयोजित व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि मानव स्वास्थ्य की संरक्षा में डाॅ. अलका तिवारी का चिकित्सीय योगदान एवं शोधप्रबंधन अविस्मरणीय रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस त्रिपाठी ने कहा कि डा0 अलका अपने मरीजों की देखभाल के साथ चिकित्सीय सेवा को लेकर सदैव सजग रहा करती थी। विशिष्ट अतिथि युनानी सेवाओं के पूर्व निदेशक डाॅ. वकील अहमद ने कहा कि डा0 अलका के दूरदर्शी संकल्पों से लालगंज का ट्रामा सेण्टर आज क्षेत्र के गरीबों व संसाधनविहीन तबके के लिए आकस्मिक चिकित्सा का वरदान है। विशिष्ट अतिथि नोती के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नीरज शुक्ला ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रोफेसर डा0 अलका का शोध प्रबन्धन मेधावियों के लिए ज्ञानवर्धक है। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने डा. अलका तिवारी के चिकित्सीय सेवाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने किया। आभार प्रदर्शन सहसंयोजक समाजसेवी पप्पू तिवारी ने किया। समारोह में सभासद राजेश तिवारी, शासकीय अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी, सपा नेता टीपी यादव, अनूप पाण्डेय, कालिका प्रसाद पाण्डेय ने भी डा. अलका तिवारी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वहीं सांगीपुर सीएचसी परिसर में डा. अलका तिवारी की स्मृति में सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का संयोजन आशीष उपाध्याय व दुर्गेश पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डा. अमिताभ शुक्ल ने किया। इस मौके पर बेनी लाल शुक्ल, रामलोचन त्रिपाठी, अशोकधर द्विवेदी, दिनेश मिश्र, बालेन्द्र त्रिपाठी, आभा त्रिपाठी, मुरलीधर तिवारी, सभासद पन्ने लाल पाल, जगदीश नारायण तिवारी, रामू मिश्रा, सालिक तिवारी, मनीष मिश्र फौजी, दीपेन्द्र तिवारी आदि रहे।







