PRATAPGARH NEWS: लालगंज नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण का सोमवार को अपर जिलाधिकारी व एएसपी पश्चिमी ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति व एएसपी पश्चिमी वृजनंदन राय निरीक्षण को लेकर हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कालेज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने प्रशिक्षकों से जनगणना की प्रक्रिया, प्रारूप व कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी साझा की। वहीं निष्ठापूर्ण जनगणना कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग और गोपनीयता, डेटा इन्ट्री की प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तहसीलदार गरिमा वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर संग्रामगढ़ रविशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।







