Home उत्तर प्रदेश मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 18 लोगों...

मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 18 लोगों ने किया रक्तदान

मानस रक्त केंद्र में आयोजित हुआ शिविर, मानवता का दिया संदेश
“रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे” संदेश को किया साकार

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का रहा सहयोग

FATEHPUR NEWS: मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 18 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव एकता और सेवा भाव का संदेश दिया। यह शिविर मानस रक्त केंद्र में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान संत निरंकारी मिशन के सतगुरु रहे बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे” को आत्मसात करते हुए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभर में आयोजित इस अभियान के तहत फतेहपुर में भी अनुयायियों ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान करने वालों में रवि कश्यप, आशीष कुमार, आकाश मौर्य, शिव गोविंद, दीपक मौर्य, आशीष गुप्ता, रामदेव गुप्ता, अंकित सिंह पटेल, अमन, अर्पित, सोहेल, दिव्यांश जयसिंह, प्रशांत, अचल, मोहम्मद ताहिर, हर्ष दीक्षित और दिव्या सहित कुल 18 लोग शामिल रहे। रक्तदान के उपरांत मानस रक्त केंद्र के संचालक डॉ. कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही संत निरंकारी मिशन के शिक्षक रवि कश्यप और सेवादार आशीष गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, रक्त केंद्र इंचार्ज अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु और साहिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानव एकता का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया।