Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ग्राम सभाओं में विकास एजेंडे पर मंथन

राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर ग्राम सभाओं में विकास एजेंडे पर मंथन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम सभा बैठकें
FATEHPUR NEWS : राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर जनपद फतेहपुर की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में सामुदायिक आधारित गतिविधियों का संचालन करते हुए महिला नेतृत्व से संबंधित विकास विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में पंचायत उन्नति सूचकांक के अंतर्गत पंचायतों द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण में हुई प्रगति पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों के स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायतीराज संस्थाओं को प्राप्त संवैधानिक दर्जे तथा त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रसारित किया गया। जनपद के सभी स्तरों पर विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतीराज दिवस मनाया गया।