अझारा में श्री शिवमहापुराण कथा में भगवान शंकर की महिमा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए शिवभक्त
PRATAPGARH NEWS: पुरूषोत्तम माह में नगर पंचायत के अझारा वार्ड के पूरे पाठक में हो रही श्रीशिवमहापुराण कथा में महादेव की महिमा का गुणगान सुनकर शिवभक्त मंत्रमुग्ध दिखे। कथाव्यास राहुल पाण्डेय पाराशर जी महराज ने बताया कि प्रतिदिन महादेव का उच्चारण करने से जीवन के समस्त भय से मुक्ति मिल जाया करती है। उन्होने कहा कि शिव की आराधना सबसे सरल है। काशी विश्वनाथ की महिमा का वर्णन करते हुए राहुल पाराशर जी ने भक्तों को बताया कि शिवलिंग का दर्शन काशी से प्रारम्भ करना चाहिए। उन्होने कहा कि तीर्थ यात्रा में भगवान का दर्शन करने के बाद गुरू अथवा संत महात्माओं से भगवान की कथा का भी श्रवण करना चाहिए। उन्होने कहा कि दर्शन के बाद आपस में भी भगवान की महिमा का गुणगान करना तीर्थ यात्रा के Pफल को वृद्धि प्रदान किया करता है। उन्होने कहा कि भगवान शिव और मां पार्वती सृष्टि के सृजनकर्ता है। उन्होने कहा कि शिव वरदानी भी हैं और कर्म में सुचिता मिटने पर वही शिव महाकाल बन जाया करते हैं। कथा के संयोजक अच्छे लाल मिश्र, कलावती, प्रशांत मिश्र ने व्यासपीठ का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रामअवध तिवारी, दिवाकर नाथ शुक्ल, दीपेन्द्र ओझा, अनिल महेश, रमाशंकर तिवारी, बृजेश सिंह, दयाशंकर तिवारी, कौशलेन्द्र तिवारी, हरिदत्त तिवारी, बालेन्द्र पाण्डेय, जगन्नाथ मिश्र आदि रहे।







