KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की एक विधवा महिला का आरोप है कि चार माह काम करने के बाद मजदूरी का पैसा मांगने पर दराना मालिक उसको गाली गलौच कर भगा दिया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार मढियामई रसूलपुर निवासी शीला देवी पत्नी स्व श्यामलाल ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि अजुहा कस्बे के वार्ड नं 12 में स्थित एक दराना में पिछले चार माह से वह मजदूरी करती थी, पीड़िता का आरोप है कि रविवार को वह मजदूरी का तीस हजार रुपए मांगने गई तो दराना मालिक उसके साथ धक्का मुक्की कर गाली गलौच करते हुए भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







