MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को माँ विंध्यवासिनी के दर्शन और संगठनात्मक बैठक करने मीरजापुर पहुंचें।उनके आगमन की सूचना पर नटवा तिराहा पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया,उनको माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से नटवा तिराहा गूंज उठा। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है।







