Home उत्तर प्रदेश मीरजापुर में प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ढोल-ताशों...

मीरजापुर में प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ढोल-ताशों के साथ किया गया जोरदार स्वागत

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी, बरौधा कचार पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में ढोल-ताशे के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस सभागार में मीडिया संवाद किया गया। मीडिया संवाद के दौरान  प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मीडिया संवाद का संचालन जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने किया। इसके पश्चात सभागार कक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यसमिति बैठक के उपरांत माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने पर चर्चा हुई। तत्पश्चात जनप्रतिनिधि बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में  प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मीरजापुर के कार्यकर्ता आने वाले 2027 में भी पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी 2017 का अपना रिकॉर्ड स्वयं तोड़ेगी।
आगे इसी कड़ी में प्रबुद्ध संवाद का आयोजन बृजधाम लॉन के सभागार में संपन्न हुआ। उसके बाद बृजधाम के मैदान में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र,  विधायक चुनार अनुराग सिंह,  विधायक शुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, रवींद्र नारायण सिंह पटेल, गौरव ऊमर, चिन्तामणि मौर्य, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिन्द, जिलामंत्री संध्या पटेल, आलोक सिंह, रोहित त्रिपाठी, अनिल सिंह, डॉ. विजय सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, विरेन्द्र प्रताप यादव, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला संयोजक आईटी अमित कुमार सिंह, जिला संयोजक सोशल मीडिया आनन्द मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, शुभम जायसवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व, वर्तमान जनप्रतिनिधिगण, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री व विभाग, प्रकोष्ठ के संयोजकगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।