MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी शीर्ष के आह्वान पर मीरजापुर जिले का नाम रौशन करने वाली जिला स्तरीय दौड़ की विजेता किरण यादव पुत्री रमाकांत यादव निवासी कोन मण्डल के निवास पर पहुंचकर बिटिया को सम्मानित कर उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की एवं प्रसिद्ध वयोवृद्ध चिकित्सक महेश स्वरूप श्रीवास्तव से मुलाकात करके अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुस्तक देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की । साथ ही समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई । साथ में पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।







