Home उत्तर प्रदेश मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने सतेशगढ़ गांव में किया घर-घर जनसंपर्क, ग्रामीणों...

मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने सतेशगढ़ गांव में किया घर-घर जनसंपर्क, ग्रामीणों को किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को विकासखंड राजगढ़ के ग्राम सतेशगढ़ में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव के सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की बुकलेट भेंट कर सम्मानित किया। जनसंपर्क के दौरान विधायक ने नुनहा बस्ती में लाल बिंद और रामअधार बिंद को तथा घुनिया बस्ती में शिवचरन गोड़ को अंगवस्त्र व बुकलेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, महामंत्री  हरिकेश सिंह, राजेश्वर बिंद, गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।