FATEHPUR NEWS: अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को नगर पंचायत असोथर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कुलदीप भदौरिया उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप भदौरिया ने कहा कि 5 जून से 21 जून तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभानी है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है, जिससे सरकार के प्रति जनता का विश्वास और सकारात्मक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा, सुचिता और संवेदनशीलता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है, जिसका लाभ पार्टी को लगातार मिल रहा है। बैठक में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से संगठन के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है तथा आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें शक्ति केंद्रों के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाया जाता है। मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद ने मंडल प्रभारी का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मंडल क्षेत्र में सभी अभियानों और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। बैठक में निर्मल सिंह चौहान, रामकुमार बाजपेई, आदित्य अग्निहोत्री, राघवेंद्र सिंह, गौरव सिंह गौतम, भीम सिंह, गीता देवी, रज्जन शुक्ला, शनि मिश्रा, देवशरण सिंह, विनोद बाल्मीकि, चन्द्रभान पासवान, महेश कालिया, सुखराज निषाद, मोदी महाराज सहित मंडल एवं शक्ति केंद्र के संयोजक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







