PRATAPGARH NEWS: दो माह पूर्व बेटे की हुई मौत को लेकर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव निवासी राजेश सरोज पुत्र हुबलाल ने रविवार की शाम पुलिस को दी गई तहरीर मंे कहा है कि बीती छब्बीस अप्रैल को कुछ लोग उसके चौबीस वर्षीय पुत्र अमन सरोज को बारात मे चलने के बहाने बुलाकर ले गये और देवरी बाजार के समीप हत्या कर दी। पुलिस ने जब दो माह बाद शिकायत करने को लेकर पूछतांछ की तो पीड़ित पिता ने स्वयं का मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने का कारण बताया। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।





