KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव की एक छात्रा होमगार्ड की तैयारी कर रही थी, दो दिन पहले दौड़ लगाते समय एक बाइक सवार की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,छात्रा की बहन की शिकायत पर बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी प्राची पुत्री नरेश सोनकर ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन आकांक्षा सोनकर कुछ दिन पहले होमगार्ड परीक्षा देकर भर्ती हुई है, जिसके लिए वह कई दिनों से दौड़ की तैयारी कर रही है, प्राची के मुताबिक बुधवार की शाम वह दौड़ लगा रही थी लगभग साढ़े आठ बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने आकांक्षा को टक्कर मार दिया हादसे में आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने डलसैया निवासी मनोज पटेल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







