Home उत्तर प्रदेश कलम वालों  हाथों पर लाठी क्यों?,जंतर-मंतर में छात्रों के समर्थन में गरजे...

कलम वालों  हाथों पर लाठी क्यों?,जंतर-मंतर में छात्रों के समर्थन में गरजे सपा नेता आनंद मोहन

पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं और छात्रों पर कथित कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना
KAUSHAMBI NEWS: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आनंद मोहन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है। सरकार छात्रों  की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा, “जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से, जर्रा-जर्रा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से आनंद मोहन ने कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठी, आंसू गैस और रबर बुलेट चलाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ और कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए। सपा नेता ने कहा कि नीट, पुलिस भर्ती सहित 93 से अधिक भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास लगातार टूट रहा है और सरकार इस पर जवाब देने से बच रही है। आनंद मोहन ने आजादी के आंदोलन का जिक्र करते हुए सोनम वांगचुक के संघर्ष का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।उन्होंने दावा किया कि आंदोलन के दौरान उनके भतीजे के पैर में लाठी लगने से फ्रैक्चर हो गया, जबकि सैकड़ों छात्र-छात्राएं घायल हुए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। अंत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और उनका संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेगा।