KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में दो दिन पहले मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के साथ मारपीट व धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल पुत्र बच्चा लाल पटेल ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब पड़ोस के विपक्षी उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अनिल पटेल , सतीश पटेल , राम लखन पटेल व माधुरी पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







