Home उत्तर प्रदेश बसपा ने अपना सबसे वफादार सिपाही खो दिया, उमाशंकर सिंह की कमी...

बसपा ने अपना सबसे वफादार सिपाही खो दिया, उमाशंकर सिंह की कमी कभी पूरी नहीं होगी:सतीश जाटव

उमाशंकर सिंह का संघर्ष समर्पण और पार्टी के प्रति वफादारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत: सतीश जाटव
KAUSHAMBI NEWS: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर  सतीश जाटव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह बसपा के सबसे वफादार, कर्मठ और संघर्षशील नेताओं में से एक थे। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ और बहुजन समाज ने सच्चा जननेता खो दिया है।सतीश जाटव ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह ने अपना संपूर्ण राजनीतिक जीवन बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। पार्टी और कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।उन्होंने दिवंगत विधायक के परिजनों, समर्थकों एवं समस्त बसपा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। सतीश जाटव ने कहा कि उमाशंकर सिंह का संघर्ष, समर्पण और पार्टी के प्रति वफादारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।