Home उत्तर प्रदेश बच्चों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में दी जानकारी

बच्चों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के बारे में दी जानकारी

KAUSHAMBI NEWS: कंपोजिट विद्यालय उजिहिनी खालसा में शनिवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर  कार्यक्रम मनाया गया जिसमें  सभी शिक्षकों व  छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उत्तर प्रदेश से सटे हुए प्रदेशों व देश की जानकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्पादित विभिन्न खाद्यान्नों, फल व सब्जियों की पूरे भारत में स्थिति, उत्तर प्रदेश की वर्तमान  राजनीतिक और सामान्य  जानकारी के बारे में जानकारी प्रदान की गई। स्कूल के शिक्षक  सहायक अध्यापक  संदीप कुमार शर्मा व स्वणऺलता हजारी ने बच्चों का मार्गदर्शन व  उद्बोधन करते हुए जानकारी प्रदान किया।