Home उत्तर प्रदेश फ्यूजन स्पोर्ट्स एकेडमी की इलमा और असद ने जीते पदक

फ्यूजन स्पोर्ट्स एकेडमी की इलमा और असद ने जीते पदक

PRAYAGRAJ NEWS: फ्यूजन स्पोर्ट्स एकेडमी की इलमा कैसर एवं असद अली ने 23वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया। वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में 12 अप्रैल को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें फ्यूजन एकेडमी की खिलाड़ियों ने इलमा क़ैसर ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीता, जबकि असद अली ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने अकादमी के कोच एवं खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।