फोटो-प्रांजल सिंह
PRAYAGRAJ NEWS: प्रांजल सिंह के अर्धशतक (74 रन, 55 गेंद, नौ चौके, एक छक्का) की बदौलत एमआईसी बी ने सेंट जोसेफ क्लब को 22 रन से हराकर डीआरएम कप अंडर-14 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डीएसए मैदान पर मंगलवार रात खेले गए मैच में एमआईसी बी ने 22 ओवर में 147 रन (प्रांजल सिंह 74, मोहम्मद शायान 26, रिदान 14, कृष्णम पांडेय, सौरव तिवारी, अथर्व त्रिपाठी, आबान अहमद, अल्तमश, नीरव अग्रवाल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में सेंट जोसेफ क्लब की टीम 22 ओवर में 6 विकेट पर 125 रन (सौरव तिवारी 32 नाबाद, सिद्धार्थ अग्रवाल 30, अल्तमश 24, आरुष पाल 3/32, मोहम्मद हमजा खान, मोहम्मद शायान, मोहम्मद यूसुफ एक-एक विकेट) ही बना सकी। प्रांजल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







