फोटो-राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
PRAYAGRAJ NEWS: फ्यूजन स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने तीसरी संकल्प कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। अकादमी के निदेशक मोहम्मद तल्हा के अनुसार भारत सेवा सदन, देवपुरा हरिद्वार (उत्तराखंड)’ में 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फ्यूजन स्पोर्ट्स अकादमी के मिसबाह हैदर’ ने रजत पदक और नज़र अहमद एवं मोहम्मद इब्राहिम ने कांस्य पदक जीता। अकादमी के कोच एवं प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







