फोटो-अबुजर अंसारी एवं ऋषभ ठाकुर
PRAYAGRAJ NEWS: अबुजर अंसारी के हरफनमौला खेल (34 रन एवं 8.5-0-49-5) की बदौलत एस हनुमानगंज क्लब ने लूकरगंज क्लब को दो विकेट से हराकर सेंट पीटर्स का कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पराजित टीम के ऋषभ ठाकुर का प्रदर्शन (45 रन एवं तीन विकेट) व्यर्थ हो गया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में लूकरगंज क्लब ने 40.5 ओवर में 204 रन (ऋषभ ठाकुर 45, कार्तिकेय श्रीवास्तव 38, राजकमल वर्मा 24, शिवम यादव 21, अबुजर अंसारी 5/49, आर्यन श्रीवास्तव 3/29, जाहिद शेख 2/28) बनाए। जवाब में एएस हनुमानगंज क्लब ने 31.3 ओवर में 8 विकेट पर 208 रन (शिवांश जायसवाल 40, अंकित यादव व अबुजर अंसारी 34-34, साहिल अंसारी 28 नाबाद, शाश्वत 20, ऋषभ ठाकुर 3/50, शुभम पाल 3/50, राज कमल वर्मा 2/64) बना लिए। अबुजर अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।





