PRAYAGRAJ NEWS: जहां योगी सरकार द्वारा गरीबों के हित में स्वास्थ्य संबंधी अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाकर गरीबों को स्वस्थ रखना चाहती है वहीं सरकार के मंन्शा अनुरूप उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज द्वारा सम्मुख बताया गया कि जिले में जितने भी फर्जी हॉस्पिटल क्लीनिक आदि चिकित्सकों द्वारा चलाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही स्वास्थ्य से संबंधित सभी योजनाओं को सफल होने में किसी प्रकार की लापरवाही विभाग द्वारा बर्दास्त नहीं की जाएगी। चलाए जा रहे चिकित्सकों द्वारा फर्जी हॉस्पिटल को बंद कराया जाएगा जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ पुलिस थाना में मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा।







