PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव तहसील अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर में इस समय 91 बच्चों का एडमीशन हुआ है सिर्फ एक अध्यापक हरिशंकर सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है इससे पहले दो अध्यापक नियुक्त थे आशुतोष मिश्रा परिक्षा पास कर एआरपी बन गए है।एक अध्यापक एडमिशन एवं रजिस्टर का कार्य करे या बच्चों को का देख रेख करें जबकि कई विद्यालयों में अतिरिक्त अध्यापक नियुक्त है प्राथमिक विद्यालय होता तो शिक्षामित्र नियुक्त होते लेकिन मिडिल होने पर कम से कम तीन कमरे में बच्चों को बैठाया जा रहा है एक अध्यापक कैसे तीन कमरों में पड़ा सकता है खन्ड शिक्षा अधिकारी कोरांव को कई बार अध्यापक बता चुका है लेकिन नजर अन्दाज कर रहे हैं। जिला अधिकारी प्रयागराज का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग ग्रामीणों ने की है।







