PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीजीटी परीक्षा में मेधावी के चयनित होने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत के नेताजी पुरम् निवासी पूर्व शिक्षक श्रीनारायण तिवारी के पुत्र चन्द्रभाल तिवारी ओम का चयन पीजीटी परीक्षा में इतिहास प्रवक्ता के पद पर हुआ है। मेधावी चन्द्रभाल ने सफलता का श्रेय गुरूजनों व परिवार को दी है। मेधावी की सफलता पर बुधवार को परिवार के सदस्यों व सुभेच्छुओं ने खुशी साझा की। समाजसेवी प्रकाशचन्द्र मिश्र, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, सुन्दर लाल तिवारी, शारदा प्रसाद तिवारी, चन्द्रिका प्रसाद तिवारी, श्याम नारायण तिवारी, उमेश शुक्ल, अतुल शुक्ल, सप्तर्षि शुक्ल, विष्णु सिंह, सूर्यनारायण तिवारी, रवीन्द्रनाथ शुक्ल, दुर्गा प्रसाद तिवारी, ज्वाला प्रसाद तिवारी, शिवमूर्ति तिवारी, डा. भगवानदीन तिवारी, डा. रामसमुझ तिवारी, अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद तिवारी, सुरेशनारायण तिवारी, जूनियर शुक्ल, अनुज शुक्ल आदि ने खुशी जतायी है।







