Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज डीएम की पत्नी डॉ. अंकिता राज ने अमिटी संस्थापक को भेंट...

प्रयागराज डीएम की पत्नी डॉ. अंकिता राज ने अमिटी संस्थापक को भेंट की अपनी पुस्तक

स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक जीवनशैली पर आधारित पुस्तक को मिली सराहना

डॉ. अशोक के. चौहान के मार्गदर्शन के प्रति जताया आभार
JAUNPUR NEWS: प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की पत्नी, लेखिका, एजुकेटर, लिरिसिस्ट, आर्टिस्ट, पेरेंटिंग कोच, ग्रीनहैथ फाउंडेशन की संस्थापक एवं काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता राज ने गुरुवार को अपनी पुस्तक “Quick Tips for Health and Happiness” अमिटी एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कुमार चौहान को भेंट की। इस अवसर को उन्होंने स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक जीवन मूल्यों को साझा करने का एक सार्थक क्षण बताया डॉ. अंकिता राज ने कहा कि उनकी पुस्तक “Quick Tips for Health and Happiness” लोगों को बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि पुस्तक को अमिटी एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान को भेंट करना उनके लिए विशेष सम्मान और प्रेरणा का विषय रहा। डॉ. अंकिता राज ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत सार्थक और प्रेरणादायक क्षण था। इस पुस्तक के माध्यम से मैं स्वास्थ्य, खुशहाली और सकारात्मक सोच के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं। डॉ. अशोक के. चौहान का मार्गदर्शन और समर्थन सदैव प्रेरणा देता रहा है। मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और जागरूकता की आवश्यकता है। उनकी पुस्तक इसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जो पाठकों को जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और खुशहाली के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान करती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।