Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज की मानसी सिंह ने रचा इतिहास, प्प्ड कोझिकोड में चयन से...

प्रयागराज की मानसी सिंह ने रचा इतिहास, प्प्ड कोझिकोड में चयन से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

PRAYAGRAJ NEWS: जनपद के शहाबपुर बाजार, अटरामपुर (नवाबगंज) की मेधावी छात्रा मानसी सिंह ने ब्।ज् 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान प्दकपंद प्देजपजनजम वि डंदंहमउमदज ज्ञव्रीपावकम में प्रवेश प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिवार सहित गांव में गर्व का माहौल है। कोटा से प्प्ज् और अब प्प्ड तक का शानदार सफर
मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ैवचीपं ैमदपवत ैमबवदकंतल ैबीववस ज्ञवजं से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने प्दकपंद प्देजपजनजम व िज्मबीदवसवहल श्रवकीचनत से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता हासिल की। अब प्प्ड कोझिकोड में चयन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
शिक्षित परिवार का मिला मजबूत आधार
मानसी के पिता श्री अमर सिंह पटेल पश्चिम मध्य रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता श्रीमती प्रमिला सिंह गृहणी हैं। उनकी छोटी बहन मनस्वी सिंह भी प्दकपंद प्देजपजनजम व िज्मबीदवसवहल डंदकप में अध्ययनरत हैं, जिससे परिवार की शैक्षिक परंपरा स्पष्ट झलकती है।
क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं मानसी की इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनायें दिया है। अनाम स्नेह परिवार, सरस्वती एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के साथ-साथ अनुपम पटेल, पीयूष पटेल, अनिकेत पाल, करन यादव सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मानसी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के मार्गदर्शन, माता के सहयोग और शिक्षकों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।