प्रदेश के सर्वोच्च चयन वाले विद्यालयों में मान्धाता के दो विद्यालय चयनित
उत्कृष्ट शिक्षकों का लखनऊ में हुआ राज्य स्तरीय सम्मान
PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्रदेश के शिक्षकों का अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सभागार, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल कॉलेज, इंदिरा नगर, लखनऊ में रविवारको संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मान्धाता से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त श्याम प्रकाश मौर्य और राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुहम्मद फरहीम, ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम से वंदना सिंह, बाबागंज से जय कुमार गौड़, आसपुर देवसरा से यादव नीलेश कुमार, मंगरौरा से भूपेंद्र कुमार , कुंडा से देवेंद्र कुमार शुक्ल, शिव प्रसाद, दिलीपकुमार, ,पट्टी से लालजी वर्मा, अवधेश कुमार रजक,बाबा बेलखर नाथ से आशीष कुमार बौद्ध, बाबागंज से चन्दन सिंह, मान्धाता से शिव प्रताप पटेल, रमेश कुमार सहित कुल 14 शिक्षक सम्मानित हुए। जिन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व डायरेक्टर बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, अजय सिंह प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज तथा छत्रपाल सिंह प्राचार्य उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के कर कमलों से प्रदान किया गया। प्रदेश के सर्वोच्च चयन वाले विद्यालयों में मान्धाता के दो विद्यालय चयनित हुए। इसमें मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के मुहम्मद फरहीम और उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर के श्याम प्रकाश मौर्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उक्त शिक्षकों को यह सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2026 में 5 एवं 5 से अधिक छात्रों का चयन कराने पर प्राप्त हुआ। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता प्रभाकर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज सुरेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बाबागंज आशीष मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी मंगरौरा संतोष कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी कुंडा संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी पट्टी गुलाब चंद्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी आसपुर देवसरा सुशील तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी बृजेन्द्र स्वरूप निगम ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षकों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।








