Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जेल में बंद कैदी गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर

प्रतापगढ़ जेल में बंद कैदी गंभीर रूप से घायल, प्रयागराज रेफर

PRATAPGARH NEWS: जिला कारागार में बंद एक कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कैदी की पहचान राजेंद्र कुमार (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना देर रात की बताई जा रही है।
जेल प्रशासन के मुताबिक, बैरक नंबर दो में सो रहे कैदी के ऊपर अचानक पंखा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। हालांकि, घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, जिसके चलते मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर जिला कारागार प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को भी इसी जेल में पॉक्सो एक्ट के एक बंदी की जलकर मौत हो गई थी। उस मामले में जांच के बाद डिप्टी जेलर समेत तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं से जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि पंखा गिरने से कैदी घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले की जांच जारी है।