Home उत्तर प्रदेश पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िताओं को मेडिकल जांच में पूर्ण सहयोग...

पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िताओं को मेडिकल जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए – डीएम

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं का समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

KUSHINAGAR NEWS:  जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक का आयोजित कि गयी । बैठक में कुल 07 मामलों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा धारा 304 बी के अंतर्गत 02 मामलों में क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया, जबकि पॉक्सो एक्ट से संबंधित 05 मामलों को अस्वीकृत कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 09 मामलों में एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। समिति ने यह भी निर्देशित किया कि पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िताओं को मेडिकल जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उनकी वास्तविक स्थिति के आधार पर आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेंटर तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सामूहिक विवाह आयोजन के संदर्भ में भी समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि, डॉ. रामदास कुशवाहा (डीप्टी सीएमओ), सुनील कुमार यादव (वरिष्ठ कोषाधिकारी), वेद प्रकाश उमराव (जे.डी. अभियोजन), एडीएसओ के प्रतिनिधि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, रेनू यादव, गुलाब यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं सदस्य एवं इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य विभा राय, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित राय एवं सदस्य  कृष्णकांत उपाध्याय, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर  रीता यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार सिंह, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के नलिन सिंह, राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई की श्रीमती वंदना गुप्ता तथा संरक्षण अधिकारी श्री विनय कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।