Home उत्तर प्रदेश पिता व महिला पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने के आरोप में...

पिता व महिला पर जानलेवा हमला कर जख्मी करने के आरोप में युवक के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका पुत्र उस पर जानलेवा हमला कर चोटिल कर दिया बीच बचाव के दौरान बहु के सिर पर वार कर लहुलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी धनी पुत्र स्व छोटू ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार की रात वह घर में सो रहा था, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उसका पुत्र अचानक गाली गलौच करते हुए सब्बर से जानलेवा हमला कर चोटिल कर दिया, बीच बचाव के दौरान बहू राज के सिर पर भी वार कर लहुलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ने हरिचंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।