Home उत्तर प्रदेश पारा नानकार में ‘हर घर जल’ योजना का निरीक्षण, डीएम ने गुणवत्ता...

पारा नानकार में ‘हर घर जल’ योजना का निरीक्षण, डीएम ने गुणवत्ता व नियमित आपूर्ति पर दिया जोर

396 घरों को मिल चुका जल कनेक्शन, लीकेज पर तत्काल मरम्मत के निर्देश
SIDHARTHNAGAR NEWS: सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा विकास खंड नौगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा नानकार में जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना के तहत नवनिर्मित पाइप पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह योजना वर्ष 2021-22 में स्वीकृत हुई थी। योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 341 गृह जल संयोजनों के सापेक्ष वर्तमान में 403 घरों के विरुद्ध 396 घरों को जल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से ग्रामवासियों को निरंतर जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही, योजना को दिसंबर 2025 से संचालन एवं अनुरक्षण में भी शामिल कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवरहेड टैंक, पंप हाउस तथा बिछाई गई पाइपलाइनों का जायजा लिया। उन्होंने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें नियमित रूप से पर्याप्त दबाव के साथ शुद्ध पेयजल मिल रहा है या नहीं। जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जलापूर्ति हर हाल में निर्बाध बनी रहे और गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं पाइपलाइन में लीकेज या टूट-फूट की शिकायत मिले, वहां तत्काल मरम्मत कर जल की बर्बादी रोकी जाए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।