BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) पचपेड़वा में क्षेत्र पंचायत की बैठक दिनाँक 27-04-2026 को ब्लॉक परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में नहीं पहुंचे कुछ विभाग के अफसर। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी ने बताई योजनाएं, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी व ग्राम प्रधानों ने बैठक में हिस्सा लिया। मुख्य अथिति पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू उपस्थित रहे । कार्य योजना की बैठक में पूर्व विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे जागरूक किया। बैठक में कुछ विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर पूर्व विधायक ने नाराजगी व्यक्त की। अगर जानकारी नहीं होगी तो इनका लाभ कैसे दिला पाएंगे। ब्लॉक प्रमुख ने योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के विकास का रास्ता गांव से ही निकलता है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पचपेड़वा रवि वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष गैंसड़ी प्रिंस वर्मा,पप्पू मिश्रा,अप्पू जायसवाल,डॉ०राम विलास विश्वकर्मा,अनेक प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे।







