PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना आज बुधवार को रामपुरखास के दौरे पर आयेगी। वह दिन में साढ़े ग्यारह बजे अगई मोड़ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। अपरान्ह दो बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रावण माह को लेकर प्रबन्धों का अवलोकन करेगी। वहीं विधायक मोना नीमी, राजा का पुरवा, भोजपुर, रांकी, ननौती में लोगों से मुलाकात करेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।







