PRAYAGRAJ NEWS: ग्रेट निकोबार के जंगलों को बचाने और केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए आज सोरांव तहसील प्रांगण में कांग्रेसियों ने महा-संग्राम छेड़ दिया। कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों ने तहसील परिसर में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाकर हुंकार भरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और आक्रोश सातवें आसमान पर दिखाई दिया।आंदोलन की कमान संभाल रहे जिला गंगापार के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने दहाड़ते हुए कहा, ष्ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक जांबाज सिपाही अब कफन बांधकर सड़क पर उतर चुका है! मोदी सरकार विकास के नाम पर अंधाधुंध लाखों पेड़ों का कत्लेआम पर अमादा है। प्रकृति के साथ यह खिलवाड़ पूरी इंसानियत के लिए ख़तरनाक है, जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी! अहमद ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि देश में गरीबों,मजलूमों के हकों की आवाज उठाने वाले छात्रों पर बर्बरता की जा रही है। इस जुल्म को सत्ता में बैठे हुक्मरानों का सीधा आशीर्वाद मिला हुआ है। उन्होंने गरजते हुए कहा, ष्पुलिस प्रशासन पूरी तरह निरंकुश और बेलगाम हो चुका है। महंगाई अपने चरमोत्कर्ष पर है,जिससे जनता का दम घुट रहा है। लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी!इस दौरान श्इंकलाब जिंदाबादश् और श्प्रकृति का विनाश बंद करोश् के नारों से पूरा सोरांव तहसील प्रांगण गूंज उठा। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे आम नागरिकों और युवाओं ने भी कागजों पर अपने दस्तखत कर कांग्रेस की इस जंग को अपना खुला समर्थन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिलामहासचिव सुनील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी निशा सिंह,मंजू मौर्या,सूफिया बानो,आशीष पाण्डेय,डा.अमर सिंह पटेल,ब्लाक अध्यक्ष रितेश पासी,चन्द्रबली चैधरी,पंचू पासी,विनोद तिवारी,मो.फारुक,डा.घनश्याम पटेल,दिनेश यादव,प्रदीप चैधरी,रमाकान्त मौर्या,रमेश मौर्या,डा.वरिष्ठ कुमार कुशवाहा,अनिल कुमार,गीता देवी, सितारा देवी,कुसुम देवी,रामचन्द्र,राजेश्वरी पटेल,अनिल कुमार,रवि कुमार,दिलीप श्रीवास्तव,राजू कुमार,उमापति द्विवेदी,श्यामजी धुरिया,पियुष कपूर,कार्तिकेय पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।







