Home उत्तर प्रदेश घूरपुर में अवैध खनिज परिवहन करते उपजिलाधिकारी बारा ने  7 ट्रक को...

घूरपुर में अवैध खनिज परिवहन करते उपजिलाधिकारी बारा ने  7 ट्रक को किया सीज

उपजिलाधिकारी कि कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
PRAYAGRAJ NEWS: उप जिलाधिकारी बारा  डॉ. गणेश कन्नौजिया के सधन चेकिंग अभियान के तहत घूरपुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते हुए सात ट्रकों को जब्त कर संबंधित थाना घूरपुर के सुपुर्द कर दिया गया है । उप जिलाधिकारी बारा एवं खनिज विभागकार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। ये ट्रक घूरपुर नेशनल हाईवे 30 और घूरपुर-लालापुर मार्ग से रात के समय अवैध खनिज का परिवहन कर रहे थे। सूचना मिलने पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर वैभव सोनी और परिवहन विभाग को सूचित कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई की खबर फैलते ही अवैध खनिज परिवहन से जुड़े लोगों ने अपने ट्रकों को गांवों की गलियों और बाग-बगीचों में छिपाना शुरू कर दिया। घूरपुर-लालापुर मार्ग पर भीटा रोड पर तो दो ट्रकों के चालक अपने वाहन सड़क के बीच में छोड़कर भाग गए, जिन्हें बाद में एसडीएम के निर्देश पर घूरपुर पुलिस थाने ले आई। जब्त किए गए वाहन ओवरलोड पाए गए और उनके पास वैध प्रपत्र भी नहीं थे। इससे पहले भी एसडीएम बारा द्वाराचलाए गए अभियानों में दर्जनों अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त किया जा चुका है। अवैध खनिज परिवहन से न केवल राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें भी क्षतिग्रस्त होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जिम्मेदार खनिज विभाग की ओर से  की जाने वाली कार्रवाई से अवैध संचालकों में कोई भय नहीं दिखता, जिसके कारण यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसडीएम बारा डॉ. गणेश कन्नौजिया ने कहा है कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार सख्ती से जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।