अध्यक्ष ने कहा नगर वासियों की समस्याओं को निस्तारित कराना ही प्राथमिकता
FATEHPUR NEWS: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश के शरीर ने नगर पंचायत कार्यालय कोरांव पर सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक नगर वासियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा नगर वासियों की समस्याओं को निस्तारित कराना ही पहली प्राथमिकता है। साथ ही नगर के विकास कार्यों में भी अगर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के समक्ष जनता दरबार में मोहल्ले की कई महिलाओं ने एस आई आर मतदाता सूची में नाम न शामिल होने तथा नोटिस मिलने की बात बताई जिस पर विभिन्न वार्डों के बूथ लेवल अधिकारियों व जनसुनवाई कर रहे अधिकारियों के बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष ने जानकारी दी। उन्होंने नगर की महिलाओं से कहा कि नगर पंचायत के कर्मचारी साथ जाकर खुद नोटिस प्राप्त मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज पूरा कराते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने ऐसे मतदाताओं को उनके बूथ लेवल अधिकारियों और जनसुनवाई कर रहे अधिकारियों के बारे में जानकारी भी दी।







