Home जौनपुर दुल्हा हत्याकांड में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, डीएम और एसपी को सौंपा...

दुल्हा हत्याकांड में निषाद पार्टी का प्रदर्शन, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

JAUNPUR NEWS: दुल्हा हत्याकांड में मृतक आज़ाद बिंद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो निषाद समाज व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश सचिव शिवराज निषाद, संगठन जिलाध्यक्ष अजय निषाद, अच्छेलाल निषाद (बाबा), रंजीत कुमार निषाद, दीपक कुमार निषाद, जय प्रकाश नारायण, कमलेश बिंद, जललेश कुमार निषाद एडवोकेट, रामजीत बिंद तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निषाद पार्टी के नेताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।