PRATAPGARH NEWS: दुकान में आगजनी व चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना के साल्हापुर आमीशंकरपुर गांव निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र पारसनाथ यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव समीप स्थित उसकी दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया गया। इसके बाद दुकान में आग लगा दी गयी। सूचना पर पीड़ित पहुंचा और आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।







