Home उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिले पदक, खिले चेहरे

विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिले पदक, खिले चेहरे

सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के नाम इस वर्ष भी पदकों की लगी झड़ी
भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा को भी मिला रजत पदक
PRATAPGARH NEWS: नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के मेधावियो ने प्रयागराज स्थित प्रो0 राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह मे पदकों की झड़ी लगाकर मेधा का परचम लहराया है। वही अझारा स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा को भी दीक्षांत समारोह मे उपलब्धि का गौरव मिला है। पदको की चमक को लेकर दोनों उच्च शिक्षण संस्थानो मे शुक्रवार को खुशी का माहौल दिखा। सरस्वती विद्या मंदिर एवं विज्ञान प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने स्वर्ण समेत तीस पदक हासिल कर प्रतापगढ़ का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय की परास्नातक छात्रा विद्याज्योति लक्ष्मी, सोनाली सिंह, प्रिन्सी मिश्रा व एमपीएड के छात्र देवेन्द्र मिश्र, एमएड की छात्रा वर्तिका पुष्पाकर को स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। वही एमए के मो0 महफूज खान, बीएड की रश्मि पाण्डेय, बीपीएड के जावेद खान तथा एमपीएड के दीपक कुमार साव, मयंक कुमार एवं श्रुति निषाद को रजत पदक हासिल हुआ है। महाविद्यालय के मेधावियों अंकिता सिंह, कार्तिकेय त्रिपाठी, रविकांत यादव, माधुरी, अनुपम मिश्रा, प्रियांशु विश्वकर्मा, प्रीती तिवारी, निशा वर्मा, गरिमा मिश्रा, अमृता ओझा, शिवानी मिश्रा, आस्था शर्मा, सौम्या लाकरा, श्वेतांक तिवारी को कांस्य पदक लेने में सफलता मिली है। उपलब्धि पर शुक्रवार को एसबीएम गु्रप आफ इंस्टीटयूट के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर शिवाकांत ओझा, उप प्रबंधक इं. पूर्णांशु ओझा, आचार्य रामअवधेश मिश्र, प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह ने सफल मेधावियों को सम्मानित करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कहा। वहीं अझारा स्थित भागवतदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा प्रिया शुक्ला को एमए शिक्षाशास्त्र में रजत पदक से सम्मानित किया गया है। दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा को संस्थापक पूर्व आईएएस रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्रा एवं समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र ने सम्मानित किया। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 पूनम त्रिपाठी, गौरव मिश्र, रीमा मिश्रा, सीमा मिश्रा ने भी उपलब्धि को शैक्षिक उत्कृष्ठता का प्रतीक कहा है।