SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 31.05.2026 को थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 01 वारण्टी वाजिद पुत्र याकूब निवासी चांद कालोनी रहमानी चौक थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित वाद सं0-7301/25 व मु0अ0सं0-276/19 धारा 457/380 भा0दवि0 में जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी वारण्टी के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







