Home उत्तर प्रदेश थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 2 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर  प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में  थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 02 नफर अभियुक्तगण 1. धीरज कुमार पुत्र स्व0 जयप्रकाश नि0 मौहल्ला नवाबगंज चौक थाना को0नगर जनपद सहारनपुर  व 2. अलीशान पुत्र मो0 मुस्तकीम नि0 मौ0 मटिया महल थाना को0नगर सहारनपुर को कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत आते जाते लोगो के साथ आमदा फसाद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएनएस के तहत प्रभावी कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।